May 19, 2025

मधुमेह क्या है और यह क्यों होता है, जानिए मुख्य कारण

SANDHATA PRAJAPATI

मधुमेह क्या है?

मधुमेह (Diabetes) एक मेटाबॉलिक बीमारी है जिसमें शरीर में ग्लूकोज का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है। यह तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसे सही से उपयोग नहीं करता।

Image designed by the author

मधुमेह या शुगर का दबदबा

भारत में हर 5वां व्यक्ति मधुमेह से जूझ रहा है। तो जानिए इस बीमारी की असली वजह व प्रकार।

Image designed by the author

मधुमेह के प्रकार

1️⃣ Type 1 Diabetes:
शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है।
2️⃣ Type 2 Diabetes:
इंसुलिन बनता है लेकिन असरदार नहीं होता।
3️⃣ Gestational Diabetes:
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होता है।


Image designed by the author

मुख्य कारण – Type 2 मधुमेह

🔸 खराब जीवनशैली
🔸 ज्यादा वजन (Obesity)
🔸 जंक फूड व मीठे पदार्थों का अधिक सेवन
🔸 शारीरिक गतिविधियों की कमी
🔸 तनाव और नींद की कमी

Image designed by the author

अनुवांशिक कारण (Genetics)

अगर परिवार में किसी को मधुमेह है, तो आपको भी इसका खतरा अधिक है। जीन और लाइफस्टाइल दोनों मिलकर रिस्क बढ़ाते हैं।

Image designed by the author

हॉर्मोनल असंतुलन भी डायबिटीज का कारण हो सकता है

पीसीओडी/थायरॉइड जैसी स्थितियां भी ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती हैं। इंसुलिन रेजिस्टेंस का बढ़ना भी खतरे का संकेत है।

Image designed by the author

बचाव कैसे करें?

✔️ रोज़ाना व्यायाम करें।
✔ घर के काम भी करें।
✔️ संतुलित आहार लें।
✔️ तनाव से दूर रहें। ✔️ समय पर ब्लड शुगर की जांच कराएं।
✔️ वजन कंट्रोल में रखें।

Image designed by the author

मधुमेह को दूर भगाएं

मधुमेह एक गंभीर लेकिन नियंत्रित रहने वाली बीमारी है। समझदारी और समय पर पहचान से इसे रोका जा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, मधुमेह को दूर भगाएं!

Image designed by the author

Thanks For Reading!

आशा है कि आप और भी ज्ञानवर्धकनआर्टिकल पढ़ना चाहेंगे।

Find out More