In today's digital age, Computer Knowledge has become a decisive scoring section in almost every major competitive examination, including SSC, Banking, Railways, and state-level recruitment tests. While many candidates focus heavily on mathematics and general reasoning, the computer awareness section often makes the critical difference between missing the cut-off and securing a top rank.
50 most computer mcqs for competitive exams
The questions in this section are highly scoring and take only seconds to answer if your fundamental concepts regarding hardware, software, generations of computers, and networking are clear.
To help you secure maximum marks with minimal effort, we have curated this definitive list of the Top 50 most important and frequently asked Computer MCQs. Each question in this practice set goes beyond a simple multiple-choice format; we have included detailed, step-by-step explanations for every correct answer.
This ensures that you aren't just memorizing facts, but truly understanding the underlying concepts—from the earliest mechanical calculators to modern quantum computing and artificial intelligence. Test your knowledge below and give your exam preparation the final polish it needs.
Start Quizzes [MCQs]
0%
Q. 1: Who is known as the father of modern computer? (आधुनिक कम्प्यूटर का जन्मदाता किसे कहा जाता है?)
A) ब्लेज पास्कल (Blaise Pascal)
B) जॉन वॉन न्यूमन (John Von Neumann)
C) चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage)
D) हर्मन होलेरिथ (Herman Hollerith)
EXPLANATION: 1833 ई. में ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स बैबेज ने एनालिटिकल इंजन का आविष्कार किया था। इस योगदान के लिए उन्हें आधुनिक कम्प्यूटर का जन्मदाता कहा जाता है।
Q. 2: Who gets the credit for writing the first computer program? (सबसे पहले कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग तैयार करने का श्रेय किसे जाता है?)
A) अगस्टा एडा लवलेस (Augusta Ada Lovelace)
B) चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage)
C) जोसेफ मैरी जैक्वार्ड (Joseph-Mary Jacquard)
D) जॉन मॉशले (John Mauchly)
EXPLANATION: चार्ल्स बैबेज की शिष्या अगस्टा एडा लवलेस को सबसे पहले कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग तैयार करने का श्रेय जाता है।
Q. 3: Which of the following was the world's first automatic electro-mechanical computing device? (विश्व की पहली स्वचालित इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कैलकुलेटर डिवाइस कौन-सी थी?)
A) एबेकस (Abacus)
B) मार्क-I (Mark-I)
C) पास्कलाइन (Pascaline)
D) यूनीवैक (UNIVAC)
EXPLANATION: हॉवर्ड आईकन द्वारा निर्मित मार्क-I (Mark-I) विश्व की पहली स्वचालित इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कैलकुलेटर डिवाइस थी, जिसमें डाटा स्टोर करने के लिए मैग्नेटिक ड्रम का प्रयोग किया गया था।
Q. 4: Which switching device was used in first-generation computers? (पहली पीढ़ी के कम्प्यूटरों में किस स्विचिंग युक्ति का प्रयोग किया गया था?)
A) वैक्यूम ट्यूब (Vacuum tubes)
B) ट्रांजिस्टर (Transistors)
C) इन्टीग्रेटेड सर्किट (Integrated Circuits)
D) माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor)
EXPLANATION: पहली पीढ़ी (1945-56) के कम्प्यूटरों जैसे ENIAC, EDVAC आदि में स्विचिंग युक्ति के रूप में वैक्यूम ट्यूब (Vacuum tubes) का इस्तेमाल किया गया था।
Q. 5: Transistors were introduced in which generation of computers? (ट्रांजिस्टर का उपयोग कम्प्यूटर की किस पीढ़ी में शुरू हुआ?)
A) पहली पीढ़ी (First Generation)
B) दूसरी पीढ़ी (Second Generation)
C) तीसरी पीढ़ी (Third Generation)
D) चौथी पीढ़ी (Fourth Generation)
EXPLANATION: दूसरी पीढ़ी (1956-1964) के कम्प्यूटरों में वैक्यूम ट्यूब की जगह ट्रांजिस्टर (Transistors) का प्रयोग किया जाने लगा, जिससे उनका आकार छोटा हो गया।
Q. 6: The world's first digital computer was? (विश्व का पहला डिजिटल कम्प्यूटर कौन-सा था?)
A) EDVAC
B) EDSAC
C) ENIAC
D) UNIVAC
EXPLANATION: एनीएक (ENIAC - Electronic Numerical Integrator and Calculator) विश्व का पहला डिजिटल कम्प्यूटर था।
Q. 7: Who invented the ENIAC computer? (ENIAC कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया था?)
A) चार्ल्स बैबेज और हॉवर्ड ऐकिन (Charles Babbage and Howard Aiken)
B) जे. प्रेस्पर एकर्ट और जॉन मॉशले (J. Presper Eckert and John Mauchly)
C) जॉन वॉन न्यूमन (John Von Neumann)
D) ब्लेज पास्कल (Blaise Pascal)
EXPLANATION: ENIAC का आविष्कार 1946 में जे. प्रेस्पर एकर्ट और जॉन मॉशले द्वारा किया गया था।
Q. 8: Which of the following is an example of an Analog Computer? (निम्नलिखित में से कौन-सा एनालॉग कम्प्यूटर का एक उदाहरण है?)
A) स्पीडोमीटर (Speedometer)
B) डेस्कटॉप (Desktop)
C) लैपटॉप (Laptop)
D) स्मार्टफोन (Smartphone)
EXPLANATION: एनालॉग कम्प्यूटर का प्रयोग भौतिक मात्राओं (Pressure, Temperature आदि) को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है। स्पीडोमीटर और रिक्टर स्केल इसके उदाहरण हैं।
Q. 9: Fifth generation computers are based on? (पाँचवीं पीढ़ी के कम्प्यूटर किस तकनीक पर आधारित हैं?)
A) ट्रांजिस्टर (Transistors)
B) इन्टीग्रेटेड सर्किट (IC)
C) आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence)
D) वैक्यूम ट्यूब (Vacuum Tubes)
EXPLANATION: पाँचवीं पीढ़ी के कम्प्यूटर (1980 से वर्तमान) ULSI माइक्रोप्रोसेसर और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence - AI) पर आधारित हैं।
Q. 10: Which of the following machines used punch cards for reading data? (डेटा पढ़ने के लिए पंच कार्डों का प्रयोग किस मशीन में किया गया था?)
A) पासकलाइन (Pascaline)
B) डिफरेंस इंजन (Difference Engine)
C) टेबुलेटिंग मशीन (Tabulating Machine)
D) स्लाइड रूल (Slide Rule)
EXPLANATION: हर्मन होलेरिथ द्वारा बनाई गई टेबुलेटिंग मशीन में डेटा पढ़ने के लिए पंच कार्डों का प्रयोग किया गया था, जिसका उपयोग 1890 की जनगणना में हुआ।
Q. 11: Integrated Circuits (IC) were used in which generation of computers? (इन्टीग्रेटेड सर्किट (IC) का प्रयोग किस पीढ़ी के कम्प्यूटरों में किया गया?)
A) पहली पीढ़ी (First Generation)
B) दूसरी पीढ़ी (Second Generation)
C) तीसरी पीढ़ी (Third Generation)
D) चौथी पीढ़ी (Fourth Generation)
EXPLANATION: तीसरी पीढ़ी (1965-71) के कम्प्यूटरों में ट्रांजिस्टर के स्थान पर इन्टीग्रेटेड सर्किट (IC) का प्रयोग शुरू हुआ।
Q. 12: What is the full form of UNIVAC? (UNIVAC का पूर्ण रूप क्या है?)
A) Universal Automatic Calculator
B) Universal Automatic Computer
C) Unique Automatic Computer
D) United Automatic Computer
EXPLANATION: UNIVAC का फुल फॉर्म Universal Automatic Computer है। यह वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए प्रयोग में लाया गया पहला सामान्य उद्देश्य वाला कम्प्यूटर था।
Q. 13: Who is credited with bringing the second revolution in computers by using the stored program concept? (कम्प्यूटर के क्षेत्र में स्टोर्ड प्रोग्राम का इस्तेमाल कर द्वितीय क्रांति लाने का श्रेय किसे जाता है?)
A) जॉन वॉन न्यूमन (John Von Neumann)
B) चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage)
C) ब्लेज पास्कल (Blaise Pascal)
D) जे. प्रेस्पर एकर्ट (J. Presper Eckert)
EXPLANATION: जॉन वॉन न्यूमन को कम्प्यूटर के क्षेत्र में द्वितीय क्रांति लाने का श्रेय जाता है क्योंकि उन्होंने द्विआधारी पद्धति और स्टोर्ड प्रोग्राम (Stored Program) का इस्तेमाल शुरू किया था।
Q. 14: Which machine combined the features of both analog and digital computers? (वह कम्प्यूटर जो एनालॉग और डिजिटल दोनों की विशेषताओं को सम्मिलित करके बनाए गए हैं, क्या कहलाते हैं?)
A) माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer)
B) मेनफ्रेम कम्प्यूटर (Mainframe Computer)
C) हाइब्रिड कम्प्यूटर (Hybrid Computer)
D) सुपर कम्प्यूटर (Super Computer)
EXPLANATION: हाइब्रिड कम्प्यूटर (Hybrid Computer) एनालॉग और डिजिटल दोनों तरह के कम्प्यूटरों की विशेषताओं को मिलाकर बनाए जाते हैं।
Q. 15: What language was used in First Generation computers? (पहली पीढ़ी के कम्प्यूटरों में किस भाषा का प्रयोग किया जाता था?)
A) असेंबली भाषा (Assembly Language)
B) हाई-लेवल भाषा (High Level Language)
C) मशीनी भाषा (Machine Language)
D) कोबोल (COBOL)
EXPLANATION: पहली पीढ़ी (1945-56) के कम्प्यूटरों में प्रोग्रामिंग के लिए 'मशीनी भाषा (Machine Language)' का उपयोग किया जाता था।
Q. 16: Desktop, laptop, and tablet are examples of which type of computer? (डेस्कटॉप, लैपटॉप और टैबलेट किस प्रकार के कम्प्यूटर के उदाहरण हैं?)
A) मिनी कम्प्यूटर (Mini Computer)
B) मेनफ्रेम कम्प्यूटर (Mainframe Computer)
C) माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer)
D) सुपर कम्प्यूटर (Super Computer)
EXPLANATION: आकार के आधार पर डेस्कटॉप, लैपटॉप, पीसी (PC) और टैबलेट 'माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer)' की श्रेणी में आते हैं जिनमें माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग होता है।
Q. 17: The speed of supercomputers is measured in? (सुपर कम्प्यूटर की गति को किसमें मापा जाता है?)
A) Hz (Hertz)
B) MB/s
C) PFLOPS (Peta Floating Point Operations Per Second)
D) MIPS (Million Instructions Per Second)
EXPLANATION: सुपर कम्प्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड को क्वाड्रिलियन फ्लोटिंग ऑपरेशंस प्रति सेकंड या PFLOPS (Peta Floating Point Operations Per Second) में मापा जाता है।
Q. 18: What is Abacus? (एबेकस क्या है?)
A) पहली मैकेनिकल बुनाई मशीन
B) लकड़ी के फ्रेम में लगी क्षैतिज तारों वाला गणना यंत्र
C) एक हाई-लेवल प्रोग्रामिंग भाषा
D) पहला इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर
EXPLANATION: एबेकस (Abacus) चीन में 600 B.C. में विकसित एक प्राचीन गणना यंत्र है जिसमें लकड़ी के फ्रेम में लगी क्षैतिज तारों और मोतियों द्वारा गणना की जाती थी।
Q. 19: Which operating system was mainly used in the First Generation computers? (पहली पीढ़ी के कम्प्यूटरों में मुख्य रूप से कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम उपयोग होता था?)
A) टाइम शेयरिंग (Time Sharing)
B) डिस्ट्रीब्यूटेड ओएस (Distributed OS)
C) बैच ऑपरेटिंग सिस्टम (Batch Operating System)
D) रियल टाइम ओएस (Real Time OS)
EXPLANATION: पहली पीढ़ी के कम्प्यूटरों (जैसे ENIAC, EDVAC) में 'बैच ऑपरेटिंग सिस्टम (Batch Operating System)' का उपयोग किया जाता था।
Q. 20: What is the main functional purpose of Jacquard's Loom invented in 1801? (1801 में आविष्कृत जैक्वार्ड्स लूम का मुख्य कार्य क्या था?)
A) यह पहली मैकेनिकल बुनाई मशीन थी जिसका उपयोग टेक्सटाइल प्रक्रिया में होता था
B) यह दशमलव के 20 स्थानों तक गणनाओं के लिए प्रयुक्त होती थी
C) यह लघुगणक (Logarithm) गणनाओं के लिए प्रयोग होती थी
D) यह पहली स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस थी
EXPLANATION: जोसेफ-मैरी जैक्वार्ड द्वारा 1801 में बनाया गया जैक्वार्ड्स लूम (Jacquard's Loom) पहली मैकेनिकल बुनाई मशीन थी, जिसका उपयोग टेक्सटाइल प्रक्रिया में किया जाता था।
Q. 21: भारत में सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (C-DAC) द्वारा विकसित पहला गीगा स्केल सुपर कम्प्यूटर कौन-सा है?
A) परम-10000
B) परम-8000
C) तियान्हे-2 (Tianhe-2)
D) डीप ब्लू (Deep Blue)
EXPLANATION: भारत का पहला गीगा स्केल सुपर कम्प्यूटर परम-8000 है, जिसका विकास भारत में सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (C-DAC) ने किया था।
Q. 22: कम्प्यूटर माउस का आविष्कार किसने किया था?
A) चार्ल्स बैबेज
B) जॉन वॉन न्यूमन
C) डगलस एंजेलवर्ट (Douglas Engelbart)
D) जॉर्ज स्टिबिट्ज
EXPLANATION: विश्व प्रसिद्ध कम्प्यूटर माउस का आविष्कार डगलस एंजेलवर्ट (Douglas Engelbart) ने किया था।
Q. 23: शतरंज के विश्व चैंपियन ग्रैंड मास्टर गैरी कास्पोरोव को पराजित करने वाला सुपर कम्प्यूटर कौन-सा था?
A) परम-8000
B) डीप ब्लू (Deep Blue)
C) कोमोडोर VIC/20
D) तियान्हे-2
EXPLANATION: डीप ब्लू (Deep Blue) कम्प्यूटर एक सेकंड में शतरंज की 20 करोड़ चाल सोच सकता है। इसी कम्प्यूटर ने रूस के विश्व चैंपियन गैरी कास्पोरोव को पराजित किया था।
Q. 24: क्वांटम कम्प्यूटर में अत्यधिक त्वरित गणनाओं के लिए बिट (Bit) के स्थान पर किसका प्रयोग किया जाता है?
A) क्यूबिट (Qubit)
B) निबल (Nibble)
C) बाइट (Byte)
D) पिक्सेल (Pixel)
EXPLANATION: क्वांटम कम्प्यूटर में अत्यधिक त्वरित और अरबों गणनाओं को एक साथ करने के लिए बिट (Bit) के स्थान पर क्यूबिट (Qubit) का प्रयोग किया जाता है, जो बाइनरी संख्या 0 और 1 का अध्यारोपण है।
Q. 25: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच सेतु (Bridge) का कार्य कौन करता है?
A) मदरबोर्ड (Motherboard)
B) ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)
C) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)
D) की-बोर्ड (Keyboard)
EXPLANATION: ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) सिस्टम सॉफ्टवेयर का एक समूह है जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है। डौस (DOS), यूनिक्स (UNIX) और विंडोज (Windows) इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
Q. 26: आमतौर पर एक सीपीयू (CPU) के मुख्य तीन घटक कौन-से होते हैं?
A) ALU, CU, और मेमोरी यूनिट
B) ALU, माउस, और की-बोर्ड
C) मदरबोर्ड, मॉनिटर, और प्रिंटर
D) रैम, रोम, और हार्ड डिस्क
EXPLANATION: आमतौर पर, एक सीपीयू (CPU) में तीन मुख्य घटक होते हैं - अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट (ALU), कन्ट्रोल यूनिट (CU) और भण्डारण इकाई या मेमोरी यूनिट (Storage Unit/MU)।
Q. 27: एक सामान्य की-बोर्ड (Keyboard) पर कुल कितनी कुंजियाँ (Keys) होती हैं?
A) 100
B) 102
C) 104
D) 108
EXPLANATION: एक सामान्य की-बोर्ड (Keyboard) पर कुल 104 कीज़ (Keys) होती हैं।
Q. 28: की-बोर्ड पर सबसे ऊपर मौजूद F1 से F12 तक की कुंजियों को क्या कहा जाता है?
A) अल्फान्यूमेरिक कुंजियाँ (Alphanumeric Keys)
B) फंक्शन की (Function Keys)
C) मॉडिफायर कुंजियाँ (Modifier Keys)
D) न्यूमेरिक की-पैड (Numeric Keypad)
EXPLANATION: की-बोर्ड पर सबसे ऊपर मौजूद F1 से F12 तक की 12 कुंजियों को 'फंक्शन की (Function Keys)' कहा जाता है, जो शॉर्ट-कट के रूप में प्रयोग करने में सहायक होती हैं।
Q. 29: की-बोर्ड में SHIFT, ALT, और CTRL कुंजियों को किस नाम से जाना जाता है?
A) मॉडिफायर कुंजियाँ (Modifier Keys)
B) कर्सर कुंजियाँ (Cursor Keys)
C) विशिष्ट उद्देशीय कुंजियाँ (Special Purpose Keys)
D) फंक्शन की (Function Keys)
EXPLANATION: SHIFT, ALT, और CTRL कुंजियों को 'मॉडिफायर कुंजियाँ (Modifier Keys)' कहा जाता है। इनका प्रयोग अकेले न होकर किसी अन्य कुंजी के साथ इनपुट को बदलने के लिए होता है।
Q. 30: कम्प्यूटर गेम्स खेलने के लिए मुख्य रूप से किस इनपुट डिवाइस का उपयोग किया जाता है?
A) लाइट पेन (Light Pen)
B) जॉयस्टिक (Joystick)
C) स्कैनर (Scanner)
D) माइक्रोफोन (Microphone)
EXPLANATION: जॉयस्टिक (Joystick) एक इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग मुख्य रूप से कम्प्यूटर गेम्स खेलने के लिए किया जाता है।
Q. 31: MICR का प्रयोग मुख्य रूप से कहाँ और किस लिए होता है?
A) दुकानों में प्रोडक्ट का बिल बनाने के लिए
B) बैंक के चेक पर अंकित विशेष बार कोड को पढ़ने के लिए
C) फोटो और वीडियो अपलोड करने के लिए
D) टाइप किए गए टेक्स्ट को स्कैन करने के लिए
EXPLANATION: MICR (Magnetic Ink Character Recognition) का प्रयोग मुख्य रूप से बैंक के चेक पर अंकित विशेष बार कोड को पढ़ने के लिए होता है।
Q. 32: मॉनीटर (Monitor) को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?
A) वी.डी.यू. (VDU)
B) ओ.सी.आर. (OCR)
C) ओ.एम.आर. (OMR)
D) सी.पी.यू. (CPU)
EXPLANATION: मॉनीटर कम्प्यूटर की सबसे महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है, जिसे 'विजुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU)' भी कहते हैं।
Q. 33: डॉट मैट्रिक्स (Dot Matrix) और डेज़ी व्हील (Daisy Wheel) किस प्रकार के प्रिंटर के उदाहरण हैं?
A) नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर (Non-Impact Printer)
B) इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer)
C) थर्मल प्रिंटर (Thermal Printer)
D) लेज़र प्रिंटर (Laser Printer)
EXPLANATION: डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर (Dot Matrix Printer) और डेज़ी व्हील प्रिंटर (Daisy Wheel Printer) इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer) के उदाहरण हैं, जो टाइपराइटर की तरह पेपर पर प्रहार करके प्रिंट करते हैं।
Q. 34: वह कौन-सी मेमोरी है जिसे डेटा बनाए रखने के लिए बार-बार 'रिफ्रेश' करने की आवश्यकता नहीं होती है?
A) DRAM
B) SRAM
C) ROM
D) EEPROM
EXPLANATION: SRAM (Static Random Access Memory) में डेटा को बनाए रखने के लिए बार-बार 'रिफ्रेश' करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसे 'स्टैटिक' कहा जाता है और यह DRAM से अधिक तेज होती है।
Q. 35: किस मेमोरी को 'डायनामिक' कहा जाता है क्योंकि इसमें कैपेसिटर के डिस्चार्ज होने के कारण डेटा को बरकरार रखने के लिए निरंतर 'रिफ्रेश' की आवश्यकता होती है?
A) SRAM
B) PROM
C) DRAM
D) EPROM
EXPLANATION: DRAM (Dynamic Random Access Memory) में डेटा स्टोर करने वाले कैपेसिटर धीरे-धीरे ऊर्जा का निर्वहन करते हैं, इसलिए इसमें डेटा को बरकरार रखने के लिए निरंतर 'रिफ्रेश' करने की आवश्यकता होती है।
Q. 36: कम्प्यूटर को स्टार्ट करने वाला मूल प्रोग्राम 'BIOS' (Basic Input/Output System) सामान्यतः कहाँ संगृहीत होता है?
A) ROM में
B) RAM में
C) हार्ड डिस्क में
D) फ्लॉपी डिस्क में
EXPLANATION: BIOS (Basic Input/Output System) वह प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर को चालू करने (बूटिंग) के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम को मेमोरी में लोड करता है। यह ROM (Read Only Memory) में स्थित होता है।
Q. 37: उस रोम (ROM) को क्या कहा जाता है जिसके प्रोग्राम को मशीन से निकाले बिना इलेक्ट्रॉनिक तरीके (सॉफ्टवेयर का उपयोग करके) से मिटाया और अपडेट किया जा सकता है?
A) PROM
B) EPROM
C) EEPROM
D) BIOS
EXPLANATION: ई ई पी रोम (EEPROM - Electronic Erasable Programmable Read Only Memory) एक उन्नत वर्जन है जिसमें डेटा को मिटाने के लिए मशीन से बाहर निकालने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक विधि का उपयोग करके प्रोग्रामिंग की जाती है।
Q. 38: द्वितीयक मेमोरी (Secondary Memory) को अन्य किन नामों से जाना जाता है?
A) सहायक मेमोरी (Auxiliary Memory)
B) बैकिंग स्टोरेज (Backing Storage)
C) एक्सटर्नल स्टोरेज (External Storage)
D) उपरोक्त सभी
EXPLANATION: द्वितीयक मेमोरी (Secondary Memory) को 'सहायक मेमोरी' (Auxiliary Memory) के रूप में भी जाना जाता है और इसे 'बैकिंग स्टोरेज डिवाइस' या 'एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस' भी कहा जाता है।
Q. 39: सीडी (CD), डीवीडी (DVD) और ब्लू-रे डिस्क किस प्रकार की स्टोरेज डिवाइस के अंतर्गत आते हैं?
A) मैग्नेटिक टेप (Magnetic Tape)
B) ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव (Optical Disk Drive)
C) फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk)
D) हार्ड डिस्क (Hard Disk)
EXPLANATION: कॉम्पैक्ट डिस्क (CD), डिजिटल वर्सटाइल डिस्क (DVD), और ब्लू-रे डिस्क (Blu-ray Disc) सभी ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव (Optical Disk Drive - ODD) के प्रकार हैं, जिनमें लेज़र लाइट की मदद से डेटा पढ़ा और लिखा जाता है।
Q. 40: एक ब्लू-रे डिस्क (Blu-ray Disc) की सिंगल-लेयर डिस्क पर भण्डारण क्षमता कितनी होती है?
A) 750 MB
B) 4.7 GB
C) 25 GB
D) 50 GB
EXPLANATION: ब्लू-रे डिस्क (Blue ray Disc) की भण्डारण क्षमता सिंगल-लेयर डिस्क पर 25 GB और ड्यूल-लेयर डिस्क पर 50 GB तक होती है।
Q. 41: 1 निबल (Nibble) कितने बिट्स के बराबर होता है?
A) 2 बिट्स
B) 4 बिट्स
C) 8 बिट्स
D) 16 बिट्स
EXPLANATION: मेमोरी की इकाइयों में 1 निबल (Nibble) 4 बिट्स (Bits) के बराबर होता है, जबकि 1 बाइट में 8 बिट्स होते हैं।
Q. 42: एक कम्प्यूटर में सबसे तेज प्रकार की मेमोरी कौन-सी मानी जाती है जो सीधे प्रोसेसर का हिस्सा होती है?
A) रैम (RAM)
B) रोम (ROM)
C) रजिस्टर (Register)
D) हार्ड डिस्क (Hard Disk)
EXPLANATION: रजिस्टर (Register) एक कम्प्यूटर में सबसे तेज मेमोरी है। यह प्रोसेसर का एक हिस्सा है जिसका उपयोग कम्प्यूटर इंस्ट्रक्शन को होल्ड करने या डेटा के गणितीय ऑपरेशन करने के लिए किया जाता है।
Q. 43: सीपीयू (CPU) और मुख्य मेमोरी के बीच डेटा को तेजी से पहुँचाने के लिए किस मेमोरी का उपयोग किया जाता है?
A) कैश मेमोरी (Cache Memory)
B) सेकेंडरी मेमोरी (Secondary Memory)
C) वर्चुअल मेमोरी (Virtual Memory)
D) फ्लैश मेमोरी (Flash Memory)
EXPLANATION: कैश मेमोरी (Cache Memory) एक बहुत तेज मेमोरी है जिसे कम्प्यूटर की सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) में स्थापित किया गया है। सीपीयू कैश मेमोरी का उपयोग उन निर्देशों को संगृहीत करने के लिए करता है जिन तक उसे बार-बार पहुँचना होता है।
Q. 44: भारत का 'सिलिकॉन सिटी' (Silicon City) किसे कहा जाता है?
A) हैदराबाद
B) पुणे
C) बंगलुरु (Bengaluru)
D) चेन्नई
EXPLANATION: भारत में बंगलुरु (Bengaluru) को भारत का सिलिकॉन सिटी या सिलिकॉन वैली कहा जाता है।
Q. 45: कम्प्यूटर में इस्तेमाल होने वाली 'इंटीग्रेटेड चिप' (IC) का आविष्कार किसने किया था?
A) जे. एस. किल्बी (J.S. Kilby)
B) चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage)
C) टिम बर्नर्स ली (Tim Berners-Lee)
D) डगलस एंजेलवर्ट (Douglas Engelbart)
EXPLANATION: कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाली इंटीग्रेटेड चिप (IC) का आविष्कार जे. एस. किल्बी (J.S. Kilby) ने किया था।
Q. 46: सर्वप्रथम उच्च स्तरीय कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा FORTRAN का पूर्ण रूप क्या है?
A) Forward Translation
B) Formula Translation
C) Formal Transaction
D) Foreign Translation
EXPLANATION: फोरट्रॉन (FORTRAN) का पूरा नाम "Formula Translation" है। यह विश्व की सर्वप्रथम उच्च स्तरीय कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका विकास जे. डब्ल्यू. बेकस द्वारा किया गया था।
Q. 47: व्यापारिक या वाणिज्यिक आँकड़ों के संसाधन के लिए मुख्य रूप से किस भाषा का प्रयोग किया जाता है?
A) FORTRAN
B) BASIC
C) COBOL
D) LOGO
EXPLANATION: कोबोल (COBOL - Common Business Oriented Language) का प्रयोग मुख्य रूप से सरकारी या वाणिज्यिक दफ्तरों में व्यावसायिक आँकड़ों के संसाधन में किया जाता है।
Q. 48: कौन-सी कम्प्यूटर भाषा केवल 0 और 1 के समूहों से बनी होती है जिसे कम्प्यूटर सीधे समझ सकता है?
A) मशीनी भाषा (Machine Language)
B) असेंबली भाषा (Assembly Language)
C) उच्च स्तरीय भाषा (High Level Language)
D) सोर्स कोड (Source Code)
EXPLANATION: मशीनी भाषा (Machine Language) सिर्फ 1 व 0 के समूहों से बनी होती है और इसे कम्प्यूटर सीधे समझ सकता है।
Q. 49: सबसे लोकप्रिय कामकाज की उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा 'C' का आविष्कार किसने किया था?
A) जे. डब्ल्यू. बेकस (J.W. Backus)
B) ग्रेस हॉपर (Grace Hopper)
C) डेनिस रिची (Dennis Ritchie)
D) जॉन केमेनी (John Kemeny)
EXPLANATION: 'C' भाषा का आविष्कार 1972 ई. में एटी एंड टी बेल्स (AT and T Bells) ने किया था, जिसमें डेनिस रिची (Dennis Ritchie) का मुख्य योगदान था।
Q. 50: कम्प्यूटर के संदर्भ में "कम्प्यूटर वायरस" (Computer Virus) क्या है?
A) एक प्रकार का हार्डवेयर
B) एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक कोड जो गलत सूचनाएँ देता है
C) एक प्रकार की मेमोरी
D) एक प्रकार का नेटवर्क प्रोटोकॉल
EXPLANATION: कम्प्यूटर वायरस एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक कोड (प्रोग्राम) है जो कम्प्यूटर में स्थित सूचनाओं और मेमोरीज को नष्ट करता है या गलत सूचना प्राप्त कराता है।